Daily Doj - 12
त्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs)
*♦प्रश्न 1. फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने इंश्योरेंस कंपनी एको में कितने करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है?*
क. 1 करोड़ डॉलर
ख. 2 करोड़ डॉलर
ग. 3 करोड़ डॉलर
घ. 5 करोड़ डॉलर
*उत्तर: ख. 2 करोड़ डॉलर –* फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने इंश्योरेंस कंपनी एको में 2 करोड़ डॉलर यानी 143 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है. इस निवेश के बाद एको में उनका कुल इन्वेस्टमेंट 4.5 करोड़ डॉलर (322 करोड़ रुपए) हो जाएगा.
*♦प्रश्न 2. खेल मंत्री किरन रिजिजू ने अनस और तेजिंदरपाल सिंह तूर को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?*
क. राजीव गांधी खेल रत्न
ख. अर्जुन अवॉर्ड
ग. द्रोणाचार्य अवॉर्ड
घ. पदमश्री
*उत्तर: ख. अर्जुन अवॉर्ड –* खेल मंत्री किरन रिजिजू ने हाल ही में अनस और तेजिंदरपाल सिंह तूर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है और साथ ही बजरंग पूनिया ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड ग्रहण किया. वही मोहिंदर सिंह ढिल्लों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया है.
*♦प्रश्न 3. श्रीलंका के किस स्पिन गेंदबाज को श्रीलंका के तमिल बहसंख्यक प्रांत उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया गया है?*
क. अजंता मेंडिस
ख. मुथैया मुरलीधरन
ग. अन्जेलो मेथुएस
घ. चमारा कपुगेद्कर
*उत्तर: ख. मुथैया मुरलीधरन –* श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज और स्पिन के बादशाह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को श्रीलंका के तमिल बहसंख्यक प्रांत उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया गया है.
*♦प्रश्न 4. इंडियन नेवी ने डीआरडीओ के द्वारा बनायीं गयी कौन सी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?*
क. पृथ्वी-1
ख. अग्नि-1
ग. ब्रह्मोस
घ. पीएसएलवी – 19
*उत्तर: ग. ब्रह्मोस –* इंडियन नेवी ने हाल ही में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ)के द्वारा बनायीं गयी ब्रह्मोस मिसाइल का अरब सागर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.
*♦प्रश्न 5. उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने वर्ष 2020 के किस महीने से सोने के गहनों की हॉलमार्किंग अनिवार्य करने की घोषणा की है?*
क. जनवरी
ख. मार्च
ग. अप्रैल
घ. अगस्त
*उत्तर: क. जनवरी –* उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने हाल ही में 15 जनवरी 2020 से सोने के गहनों की हॉलमार्किंग अनिवार्य करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है की इस नियम को लागू करने के लिए एक साल का वक्त दिया जाएगा.
*♦प्रश्न 6. भारत के किस राज्य में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट “जेवर एयरपोर्ट” को बनाने का जिम्मा ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल को दिया गया है?*
क. केरल
ख. गुजरात
ग. कोलकता
घ. उत्तर प्रदेश
*उत्तर: घ. उत्तर प्रदेश –* उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट “जेवर एयरपोर्ट” जिसे *- नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट* भी कहा जाएगा उसे बनाने का जिम्मा स्विटजरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल को दिया गया है. जिसके 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है.
*♦प्रश्न 7. भारतीय खाद्य निगम की अधिकृत पूंजी बढ़ाकर मंत्रिमंडल समिति ने करोड़ रूपये करने की मंजूरी दे दी है?*
क. 2000 करोड़ रूपये
ख. 5000 करोड़ रूपये
ग. 10000 करोड़ रूपये
घ. 20000 करोड़ रूपये
*उत्तर: ग. 10000 करोड़ रूपये –* भारतीय खाद्य निगम की अधिकृत पूंजी बढ़ाकर आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 10000 करोड़ रूपये करने की मंजूरी दे दी है. जो की पहले 3500 करोड़ रूपये थी.
*♦प्रश्न 8. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक कौन-सा देश विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का सबसे बड़ा मूल देश है?*
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. भारत
*उत्तर: घ. भारत –* संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक भारत, विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का सबसे बड़ा मूल देश बन हुआ है. संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक प्रवासन रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, हाल ही में पूरी दुनिया में भारतीय मूल के लोग की संख्या 1.75 करोड़ है.
*♦प्रश्न 9. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को 5 वर्ष की सजा सुनाई गयी है?*
क. जापान
ख. यूगांडा
ग. मालदीव
घ. ऑस्ट्रेलिया
*उत्तर: ग. मालदीव –* मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है और उन पर 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है. उन्हें राजकोष से चुराए गए धन का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है.
*♦प्रश्न 10. मानव तस्करी रोकने के लिए भारत और किस देश के बीच हुए द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है?*
क. नेपाल
ख. भूटान
ग. म्यांमार
घ. बांग्लादेश
*उत्तर: ग. म्यांमार –* मानव तस्करी रोकने के लिए भारत और म्यांमार के बीच हुए द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. जिसके तहत दोनों देश मानव तस्करी रोकने की कोशिशों के अंतर्गत कार्य समूह/कार्यबल का गठन करेंगे.
🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴