Daily Doj - 10
📆 20 अक्टूबर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में 🔰
*प्रश्न 1. किस राज्य सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है?*
क. गुजरात सरकार
ख. केरल सरकार
ग. उत्तर प्रदेश सरकार
घ. बिहार सरकार
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ग. उत्तर प्रदेश सरकार – उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. लगाया गया यह प्रतिबंध राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों पर भी लागू होगा.
*प्रश्न 2. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में किस इंडस्ट्रीज को 11,262 करोड़ रुपये का निवल (नेट) मुनाफा हुआ है?*
क. टीसीएस इंडस्ट्रीज
ख. रिलायंस इंडस्ट्रीज
ग. गौतम अडाणी इंडस्ट्रीज
घ. गोदरेज इंडस्ट्रीज
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ख. रिलायंस इंडस्ट्रीज – मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11,262 करोड़ रुपये का निवल (नेट) मुनाफा हुआ है. यह मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 18.34 फीसदी अधिक है.
*प्रश्न 3. निम्न में से किस राज्य की अकाली दल पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ने राज्यसभा में पार्टी के ग्रुप लीडर के पद से इस्तीफा दे दिया है?*
क. गुजरात
ख. पंजाब
ग. दिल्ली
घ. बिहार
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ख. पंजाब – हाल ही में पंजाब की अकाली दल पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ने राज्यसभा में पार्टीv के ग्रुप लीडर के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को भेज दिया है.
*प्रश्न 4. पकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के साथ सटी कितने एकड़ भूमि को भी गुरुद्वारा परिसर में शामिल कर लिया गया है?*
क. 500 एकड़ भूमि
ख. 950 एकड़ भूमि
ग. 1450 एकड़ भूमि
घ. 1973 एकड़ भूमि
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ग. 1450 एकड़ भूमि – पकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के साथ सटी 1450 एकड़ भूमि को भी गुरुद्वारा परिसर में शामिल कर लिया गया है. इस सभी पवित्र खेतों में गुरु नानक देव ने ‘खेती कर नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का मानवतावादी संदेश दिया था.
*प्रश्न 5. वर्ल्ड के टॉप 10 उभरते पर्यटन स्थलों में भारत का कौन सा शहर शामिल हुआ है?*
क. आगरा
ख. रांची
ग. जोधपुर
घ. इंदोर
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ग. जोधपुर – वर्ल्ड के टॉप 10 उभरते पर्यटन स्थलों में भारत के पहली पसंद आगरा को पीछे छोड़कर राजस्थान के जोधपुर को शामिल किया गया है. वर्ष 2020 तक जोधपुर पूरी दुनिया में उभरते पर्यटक स्थलों में टॉप 10 में होगा.
*प्रश्न 6. हाल ही में किसने सैनिक स्कूलों में लड़कियों के नामांकन को मंजूरी दे दी है?*
क. रामनाथ कोविंद
ख. राजनाथ सिंह
ग. रामविलास पासवान
घ. निर्मला सीतारमण
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ख. राजनाथ सिंह – हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों के नामांकन को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद सैनिक स्कूल में 2021-22 सत्र से लड़कियों को प्रवेश मिल सकेगा.
*प्रश्न 7. रोहित शर्मा एक टेस्ट सीरीज में कितने छक्के लगाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है?*
क. 14 छक्के
ख. 17 छक्के
ग. 22 छक्के
घ. 25 छक्के
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ख. 17 छक्के – रोहित शर्मा हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 17 छक्के लगाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित से पहले भारत की तरफ से हरभजन सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 छक्के लगाए थे.
*प्रश्न 8. जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे को किस एयरलाइन का सलाहकार नियुक्त करना चाहती है?*
क. एयर एशिया इंडिया एयरलाइन
ख. गोएयर एयरलाइन
ग. स्पाइसजेट एयरलाइन
घ. विस्तारा एयरलाइन
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ख. गोएयर एयरलाइन – जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे को गोएयर एयरलाइन का सलाहकार नियुक्त करना चाहती है. गोएयर एयरलाइन में मार्च से सीईओ का पद खाली है.
*प्रश्न 9. इनमे से किस क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में प्रथम श्रेणी स्तर के दो प्रशिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है?*
क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
ख. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड
ग. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
घ. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ग. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड – बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में लेग स्पिन गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने पर प्रथम श्रेणी स्तर के दो प्रशिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है.
*प्रश्न 10. पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गुलाम बोदी को भ्रष्टाचार के मामले में कितने वर्ष की सजा सुनाई गयी है?*
क. 3 वर्ष
ख. 5 वर्ष
ग. 7 वर्ष
घ. 12 वर्ष
*सही उत्तर देखे*👇
उत्तर: ख. 5 वर्ष – पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गुलाम बोदी को भ्रष्टाचार से जुड़े 8 मामलों में दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने 5 वर्ष की सजा सुनाई गयी है. साथ ही दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेटर गुलाम बोदी के खेलने पर 20 साल का बैन भी लगा दिया है.