10Que-10Ans : Part 1
महत्वपूर्ण सम-सामयिकी (Current Affairs)
प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰
*प्रश्न 1. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को वर्ष 2019 के कौन से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?*
क. शांति का नोबेल पुरस्कार
ख. चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
ग. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
घ. साहित्य का नोबेल पुरस्कार
*उत्तर: क. शांति का नोबेल पुरस्कार –* इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को वर्ष 2019 के शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. उन्हें यह पुरस्कार पड़ोसी देश इरीट्रिया के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए उठाये गए कदम के लिए दिया गया है.
*प्रश्न 2. कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की साझेदारी के साथ गांव के लिए किस बैंक ने फाइनेंशियल स्कीम लॉन्च की है?*
क. भारतीय स्टेट बैंक
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. एचडीएफसी बैंक
घ. बैंक ऑफ़ इंडिया
*उत्तर: ग. एचडीएफसी बैंक –* कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की साझेदारी के साथ गांव के लिए एचडीएफसी बैंक ने फाइनेंशियल स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम के तहत गांवों के लोग सीजन में बिना पैसों की चिंता किए खरीददारी कर सकेंगे. इस स्कीम का फायदा सीएससी सेंटर से उठाया जा सकेगा.
*प्रश्न 3. महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर किस देश की सरकार ने सिक्का जारी करने का फैसला किया है?*
क. अमेरिकी सरकार
ख. भारतीय सरकार
ग. ब्रिटेन सरकार
घ. ऑस्ट्रलियाई सरकार
*उत्तर: ग. ब्रिटेन सरकार –* महात्मा गांधी के 150वी जयंती पर ब्रिटेन सरकार ने सिक्का जारी करने का फैसला किया है. 1931 में गोलमेज सम्मेलन के लिए महात्मा गांधी की यात्रा की याद में ब्रिटेन के वित्त मंत्री साजिद जाविद ने सिक्का जारी करने की घोषणा की है.
*प्रश्न 4. निम्न में से किस अंतरिक्ष एजेंसी ने रहस्यमय क्षेत्र को जानने-समझने के लिए एक उपग्रह का प्रक्षेपण किया है?*
क. इसरो
ख. ईसा
ग. नासा
घ. स्पेस एक्स
*उत्तर: ग. नासा –* अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसीनासा ने रहस्यमय क्षेत्र को जानने-समझने के लिए एक उपग्रह का प्रक्षेपण किया है जहा हवा अंतरिक्ष से मिलती है. यह उपग्रह “आइनोस्फेयरिक कनेक्शन एक्सप्लोरर (आइकन)” को 2 वर्ष के विलंब के बाद कक्षा में भेजा गया है.
*प्रश्न 5. भारतीय वायुसेना के 87वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने किसके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी की है?*
क. मार्शल अर्जन सिंह
ख. मार्शल विजय वर्मा
ग. मार्शल संदीप लखटकिया
घ. मार्शल संजय वर्मा
*उत्तर: क. मार्शल अर्जन सिंह –* भारतीय वायुसेना के 87वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने वायुसेना के मार्शल दिवंगत अर्जन सिंह के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी की है. अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के एकमात्र अधिकारी थे उन्हें 5 स्टार रैंक पर पदोन्नत किया गया था.
*प्रश्न 6. भारत हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के कितने सदस्य देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने नियमित बजट का समय पर भुगतान किया है?*
क. 15 सदस्य देशों
ख. 27 सदस्य देशों
ग. 34 सदस्य देशों
घ. 45 सदस्य देशों
*उत्तर: ग. 34 सदस्य देशों –* भारत हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के 34 सदस्य देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने नियमित बजट का समय पर भुगतान किया है. जनवरी 2019 तक भारत ने नियमित बजट आकलन में 23.25 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है.
*प्रश्न 7. भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट करियर का कौन-सा दोहरा शतक लगाकर दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है?*
क. तीसरा दोहरा शतक
ख. चौथा दोहरा शतक
ग. छठा दोहरा शतक
घ. सातवाँ दोहरा शतक
*उत्तर: घ. सातवाँ दोहरा शतक –* भारतीय कप्तान विराट कोहली हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर का सातवाँ दोहरा शतक लगाकर दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज खिलाडी को पीछे छोड़ दिया है.
*प्रश्न 8. भारतीय टीम के किस पूर्व कप्तान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के कोच नियुक्त किया गया है?*
क. सौरव गांगुली
ख. अनिल कुंबले
ग. एमएस धोनी
घ. सचिन तेंदुलकर
*उत्तर: ख. अनिल कुंबले –* भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के कोच नियुक्त किया गया है वे न्यूजीलैंड के माइक हेसन की जगह लेंगे. माइक हेसन को वर्ष 2020 आईपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है.
*प्रश्न 9. भारत और किस देश की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का आयोजन किया गया है?*
क. जापान
ख. वियतनाम
ग. मालदीव
घ. चीन
*उत्तर: ग. मालदीव –* भारत और मालदीव की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन का 10वा संस्करण का आयोजन किया गया है. इस संस्करण का आयोजन भारत के महाराष्ट्र के पुणे में किया गया है.
*प्रश्न 10. निम्न में से किस देश के हाल ही में पहली बार महिलाओं को सेना में शामिल होने की अनुमति दी गयी है?*
क. जापान
ख. सऊदी अरब
ग. चीन
घ. पकिस्तान
*उत्तर: ख. सऊदी अरब –* हाल ही में पहली बार सऊदी अरब में महिलाओं को सेना में शामिल होने की अनुमति दी गयी है. इससे पहले सऊदी अरब सरकार ने 2018 में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति दी थी. और वर्ष 2018 में सऊदी अरब सरकार ने महिलाओं को गृह मंत्रालय में सुरक्षा बलों में जाने की अनुमति दी थी.
🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴🔴