Friday, 26 July 2019

General Knowledge

General Knowledge
Friday, 26 July 2019

General Knowledge


*🔷1. भारत PISA में किस वर्ष हिस्सा लेगा?*
*🎈उत्तर – 2021*
♦केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से ‘प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट असेसमेंट (PISA)’ में 9 वर्ष बाद हिस्सा लेने का निर्णय लिया है। 2021 में इस टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए अधिकारीयों की एक टीम को पेरिस भेजा जायेगा।
प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट असेसमेंट (PISA)
PISA 15 वर्षीय छात्रों एक एक मूल्यांकन टेस्ट है, इसका आयोजन प्रत्येक तीन वर्षों बाद अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग विकास संगठन (OECD) द्वारा किया जाता है। इस टेस्ट की शुरुआत वर्ष 2000 में की गयी थी, इसमें 43 देशों ने भाग लिया था। वर्ष 2015 के संस्करण में चीन और वियतनाम सहित 73 देशों ने इस टेस्ट में हिस्सा लिया।
PISA में गणित, विज्ञान तथा छात्रों के पढ़ने का परीक्षण किया जाता है। इसमें छात्रों की समस्या समाधान क्षमता और आर्थिक साक्षरता की भी परीक्षा ली जाती है। इस टेस्ट का निर्माण विश्व भर के शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। इस टेस्ट यह मूल्यांकन किया जाता है कि छात्रों ने जो कुछ सीखा है वे उसका वास्तविक जीवन में किस प्रकार उपयोग करते हैं।

*🔷2. किस भारतीय को पुनः WHO का दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया?*
*🎈उत्तर – डॉ. पूनम खेत्रपाल*
♦डॉ. पूनम खेत्रपाल को पुनः विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया खेत्र का क्षेत्रीय निदेशक किया गया। उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। उनका चुनाव WHO दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय समिति की बैठक में किया गया। इसकी स्थापना 1948 में की गयी थी। इसमें 11 सदस्य देश हैं : बांग्लादेश, भूटान, कोरिया, भारत, इंडोनेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और तिमोर-लेस्ते। यह संगठन सदस्य देशों को स्वास्थ्य सम्बन्धी तकनीकी व नीति सम्बंधित सहायता प्रदान करता है। इस संगठन की सहायता से विश्व स्वास्थ्य संगठन और सदस्य देश पारस्परिक सहयोग से एक-दूसरे के साथ कार्य करते हैं।

*🔷3. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा अटल सेतु किस राज्य में स्थित है?*
*🎈उत्तर – गोवा*
♦हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंडोवी नदी के ऊपर बने “अटल सेतु” का उद्घाटन किया। इस चार लेन वाली पुल की लम्बाई 5.1 किलोमीटर है। यह केबल-स्टेड पुल पणजी को उत्तरी गोवा से जोड़ता है।इस पुल का भार 2.5 लाख टन है जो कि 570 बोइंग विमानों के बराबर है।इस पुल का निर्माण 1 लाख क्यूबिक मीटर के उच्च गुणवत्ता युक्त कंक्रीट से किया गया है, इस कंक्रीट से 40 ओलिंपिक साइज़ स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं। इस पुल के निर्माण में 13,000 टन स्टील, 32,000 स्क्वायर मीटर स्ट्रक्चरल स्टील प्लेट्स तथा 1800 किलोमीटर हाई टेंसाइल प्री-स्ट्रेसिंग स्ट्रैंड का उपयोग किया गया है। इस पुल में 88 हाई टेंसाइल स्ट्रेंथ केबल का उपयोग किया गया है। इस पुल का निर्माण GIDC (गोवा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन) द्वारा लार्सेन एंड टुब्रो (L&T) के साथ मिलकर किया गया है।

*🔷4. हाल ही में किस राज्य ने जीवन संपर्क योजना की घोषणा की?*
*🎈उत्तर – ओडिशा*
♦ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में आदिवासी मेला-2019 में जीवन संपर्क परियोजना की घोषणा की। जीवन संपर्क परियोजना को यूनिसेफ की सहायता से लागू किया जायेगा। इस परियोजना के माध्यम से ओडिशा के जनजातीय लोगों को राज्य सरकार द्वारा बच्चों तथा महिलाओं के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं से अवगत करवाया जायेगा। इस परियोजना के फोकस क्षेत्र हैं : कौशल विकास, समुदायों का सशक्तिकरण, समुहों के बीच आपसी सहयोग।
विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (PVTG) की शुरुआत कम विकास वाले कुछ एक समुदायों के लिए की गयी थी। 1975 में ढेबर आयोग के अनुशंसा के बाद PVTG की अलग श्रेणी की स्थापना की गयी थी। PVTG को केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय द्वारा जारी अनुशंसाओं के आधार पर चिन्हित किया जाता है। ओडिशा में सर्वाधिक PVTG पाए जाते हैं।

*🔷5. हाल ही में किसे असम गणतंत्र दिवस पत्रकारिता पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया?*
*🎈उत्तर – धीरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती*
🎀अनुभवी पत्रकार व संपादक धीरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती को हाल ही में असम गंतांतर दिवस पत्रकारिता पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान राज्य में पत्रकारिकता के क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार में विजेता को एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र तथा असमी जोराई (मोमेंटो के रूप में एक घंटी) प्रदान किया जाते हैं। धीरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती दैनिक असम, दैनिक जन्मभूमि तथा अजिर बतोरी समूह में कार्य कर चुके हैं।

*🔷6. हाल ही में किस राज्य ने युवा स्वाभिमान योजना को लांच किया?*
*🎈उत्तर – मध्य प्रदेश*
♦मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में युवा स्वाभिमान योजना की घोषणा की, इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के बेरोजगार युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाना है। इस योजना की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं : इस योजना के द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाया जाएगा। शहरीं क्षेत्रों में कमज़ोर आर्थिक वर्ग के युवाओं को 100 दिन का रोज़गार दिया जायेगा।  जायेगा। कौशल विकास के द्वारा युवाओं रोज़गार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने औद्योगिक नीति में भी परिवर्तन करने की घोषणा की है, जो उद्यम 70% स्टाफ मध्य प्रदेश से भर्ती करेंगे उन्हें कुछ इंसेंटिव भी दिए जायेंगे। इस योजना में उन बेरोजगार युवाओं को शामिल किया जायेगा और मनरेगा से छूट गये हैं। क्योंकि मनरेगा में ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार सृजन का कार्य किया जाता है।

*🔷7. पद्मश्री से सम्मानित की जाने वाली पहली ट्रांसजेंडर कौन हैं?*
*🎈उत्तर – नर्तकी नटराज*
♦तमिलनाडु की नर्तकी नटराज को हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किया गया, वे पद्मश्री से सम्मानित की जाने वाली पहली भारतीय ट्रांसजेंडर हैं। वे भरतनाट्यम विशेषज्ञ हैं, इसके अतिरिक्त तंजावुर बेस्ड नायकी भाव परंपरा से भी जुडी हुई हैं। नर्तकी नटराज का जन्म मदुरै में हुआ था। उन्होंने तंजोर श्री के.पी. किट्टपा पिल्लई से कला सीखी।

*🔷7. पद्मश्री से सम्मानित की जाने वाली पहली ट्रांसजेंडर कौन हैं?*
*🎈उत्तर – नर्तकी नटराज*
♦तमिलनाडु की नर्तकी नटराज को हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित किया गया, वे पद्मश्री से सम्मानित की जाने वाली पहली भारतीय ट्रांसजेंडर हैं। वे भरतनाट्यम विशेषज्ञ हैं, इसके अतिरिक्त तंजावुर बेस्ड नायकी भाव परंपरा से भी जुडी हुई हैं। नर्तकी नटराज का जन्म मदुरै में हुआ था। उन्होंने तंजोर श्री के.पी. किट्टपा पिल्लई से कला सीखी।

*🔷8. Systematically Important Insurer (SII) को चिन्हित करने के लिए IRDAI समिति के अध्यक्ष कौन हैं?*
*🎈उत्तर – प्रवीण कुटुम्बे*
♦बीमा नियामक IRDAI ने एक समिति का गठन किया गया है, यह समिति systematically important insurer को चिन्हित करेगी। इस समिति के अध्यक्ष IRDAI के सदस्य प्रवीन कुटुम्बे हैं। वे 6 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगे। यह समिति अंतर्राष्ट्रीय विधियों का उपयोग करेगी।

*🔷9. पाकिस्तान की पहली हिन्दू महिला न्यायधीश कौन बनीं?*
*🎈उत्तर – सुमन कुमारी*
♦सुमन कुमारी पाकिस्तान की पहली महिला हिन्दू न्यायधीश बन गयी हैं, उन्हें सिविल जज के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें न्यायिक अधिकारीयों की नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सिविल जज नियुक्त किया गया है। सुमन कुमारी कंबर-शहदादकोट से हैं, वे अपने ही जिले में कार्य करेंगीं। सुमन कुमारी ने LLB हैदराबाद से की। बाद में लॉ में मास्टर्स उन्होंने कराची की स्ज़बिस्त विश्वविद्यालय से की। हालाँकि वे न्यायधीश बनने वाली एकमात्र हिन्दू नहीं हैं, उनसे पहले जस्टिस राणा भगवानदास को भी न्यायधीश नियुक्त किया गया था। राणा भगवानदास 2005 से 2007 से बीच कार्यकारी मुख्य न्यायधीश रहे। पाकिस्तान में हिन्दुओं की जनसँख्या लगभग 2% है।

*🔷10. स्वस्थ भारत यात्रा के तहत किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया?*
*🎈उत्तर – तमिलनाडु*
♦भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने “इट राईट इंडिया पहल” के लिए स्वस्थ भारत यात्रा की शुरुआत की थी। स्वस्थ भारत यात्रा 100 दिन का कार्यक्रम था। इस यात्रा में विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 2.5 करोड़ लोगों ने भाग लिया। इसके तहत 21,000 “इट राईट चैंपियन” भी घोषित किये गये।

*सामान्य ज्ञान ग्रुप टीम की वेबसाइट क्लिक करके नोट्स , पीडीऍफ़ फाइल, ऑनलाइन क्विज प्रश्नोत्तरी प्राप्त करे-*

*सभी विषय के नोट्स टॉपिक व क्विज प्रतियोगिता के साथ पढ़ने के लिए-*

*सामान्य ज्ञान ग्रुप & लेटेस्ट अपडेट फेसबुक ग्रुप लिंक*