मिश्रण (mix)
वह पदार्थ जो दो या दो से अधिक तत्त्वों या यौगिकों के किसी भी अनुपात में मिलाने से प्राप्त होता है, मिश्रण कहलाता है। इसे सरल यांत्रिक विधि द्वारा पुनः प्रारंभिक अवयवों में प्राप्त किया जा सकता है। जैसे- हवा।
प्रकार :-
समांगी मिश्रण :-
ऐसा मिश्रण जिनमें सभी अवयव एक ही अवस्था एवं प्रावस्था में होते हैं, उसे समांगी मिश्रण कहते हैं |
जैसे- वायु, विलियन आदि |
विषमांगी मिश्रण :-
ऐसा मिश्रण जिस में सभी अवयव भिन्न-भिन्न अवस्था एवं प्रावस्था में होते हैं ,उसे विषमांगी मिश्रण कहते हैं |
जैसे- दूध, बादल, धुँआ आदि |