यूरिया (Urea)
एक सफ़ेद रंग का कार्बनिक यौगिक है, जिसका रासायनिक सूत्र (NH2)2CO होता है। कार्बनिक रसायन के क्षेत्र में इसे 'कार्बामाइड' भी कहा जाता है।
यह एक रंगहीन, गन्धहीन, रवेदार जहरीला ठोस पदार्थ है। यह जल में अति विलेय है। यह स्तनपायी और सरीसृप प्राणियों के मूत्र में पाया जाता है। कृषि में नाइट्रोजन युक्त रासायनिक खाद के रूप में इसका उपयोग होता है।

उत्पादन-
यूरिया पानी में अति घुलनशील है और इसमें 46 प्रतिशत नाइट्रोजन होती है। रसायनज्ञों द्वारा संश्लेलषित यह पहला आर्गेनिक मिश्रण है। यह उपलब्धि 18वीं सदी के शुरूआत में हासिल की गई थी। इसे प्रिल्ड के साथ-साथ दानेदार रूप में उत्पारदित किया जाता है। बड़े पैमाने पर यूरिया का उत्पादन द्रव अमोनिया तथा द्रव कार्बन डाई-आक्साइड की प्रतिक्रिया से होता है।

उपयोग-
-यूरिया का उपयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में होता है।
-इसका प्रयोग वाहनों के प्रदूषण नियंत्रक के रूप में भी किया जाता है।
-यूरिया-फार्मल्डिहाइड, रेंजिन, प्लास्टिक एवं हाइड्राजिन बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।
-इससे यूरिया-स्टीबामिन नामक काला-जार की दवा बड़े पैमाने पर बनाई जाती है।
-वेरोनल नामक नींद की दवा बनाने में यूरिया का उपयोग किया जाता है।
-सेडेटिव के रूप में उपयोग होने वाली दवाओं के बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।