Thursday, 24 January 2019

SSC Exam important GK

SSC Exam important GK
Thursday, 24 January 2019

SSC Exam important GK

*Qu1:-निम्नलिखित में से कौन-सा कारण भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिये उत्तरदायी है?*
A.चक्रवाती अवदाब
B.मानसून की वापसी
C.दक्षिण-पश्चिम मानसून
D.पश्चिमी विक्षोभ✅

*Qu2:-ये पवनें तिब्बत के पठार के समानांतर हिमालय के उत्तर में एशिया महाद्वीप पर चलती हैं। तिब्बत की उच्चभूमि इन पवनों के प्रवाहों के मार्ग में अवरोधक का काम करती है, जिसके परिणामस्वरूप ये पवनें दो भागों में बँट जाती हैं। इसकी एक शाखा तिब्बत के पठार के उत्तर में तथा दूसरी शाखा हिमालय के दक्षिण में पूर्व की ओर बहती है।*
*उपरोक्त विवरण संबंधित है-*
A.जेट प्रवाह से✅
B.पश्चिमी विक्षोभ से
C.दक्षिण-पश्चिम मानसून से
D.इनमें से कोई नहीं।

*Qu3:-निम्नलिखित में से कौन-सा कारक भारतीय जलवायु को प्रभावितकरते हैं?*
A. एल-निनो
B. पश्चिमी जेट धाराएँ
C. तिब्बत का पठार
D.सभी✅

*Qu4:-भारत में मानसून के प्रस्फोट (फटने) के लिये निम्नलिखित में से किसे ज़िम्मेदार माना जाता है?*
A.पश्चिमी जेट धाराओं
B.पूर्वी जेट प्रवाह✅
C.व्यापारिक पवनों
D.ला-नीना

*Qu5:-मराठवाड़ा, पुणे और बंगलूरू में कम वर्षा होने के प्रमुख कारण हैं-*
A.यहाँ वनों का प्रतिशत बहुत कम है।
B.ये क्षेत्र पश्चिमी घाट के वृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित हैं।✅
C.इन क्षेत्रों में प्रदूषण का अत्यधिक होना।
D.कारण स्पष्ट नहीं है।

*Qu6:-मानसूनी वर्षा की विशेषताओं के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में असत्य पर विचार कीजियेः*
A. दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्राप्त होने वाली वर्षा मौसमी है।
B. मानसूनी वर्षा मुख्य रूप से उच्चावच अथवा भू-आकृति द्वारा नियंत्रित होती है।
C. समुद्र से दूरी बढ़ने के साथ मानसूनी वर्षा की मात्रा घटने लगती है।
D. मानसूनी वर्षा का स्थानिक वितरण एक-समान है।✅

*Qu7:-तमिलनाडु में वर्षा होती है-*
A.दक्षिणी-पश्चिमी मानसूनी पवनों द्वारा।
B.उत्तर-पूर्वी मानसूनी पवनों द्वारा।✅
C.पूर्वी विक्षोभ के कारण।
D.वर्षा का कारण स्पष्ट नहीं है।

*Qu8:-भारतीय उप-महाद्वीप में मानसून के निवर्तन का प्रमुख कारण क्या है?*
A.बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती अवदाब
B.पूर्वी जेट स्ट्रीम
C.सूर्य का दक्षिणायन होना✅
D.पश्चिमी विक्षोभ

*Qu9:-"कार्तिक मास की ऊष्मा" का संबंध किससे है?*
A.मानसून के आगमन से
B.मानसून के प्रस्फोट (फटने) से
C.मानसून विच्छेद से
D.मानसून के निवर्तन से✅

*Qu10:-शीत ऋतु में गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी नदियों के डेल्टाई प्रदेशों में आने वाले उष्ण कटिबंधीय चक्रवात किस महासागर में उत्पन्न होते हैं?*
A.अंडमान सागर✅
B.अरब सागर
C.दक्षिणी चीन सागर
D.हिंद महासागर

*Qu11:-भारतीय उपमहाद्वीप में शीत ऋतु की विशेषताओं के संबंध में नीचे दिये गए कथनों में असत्य पर विचार कीजियेः*
A. शीत ऋतु में भारतीय उप-महाद्वीप के तटीय भागों में तापांतर अधिक होता है तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में कम होता है।✅
B. इस ऋतु में देश में उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें प्रवाहित होती हैं।
C. शीत ऋतु में उत्तरी मैदान विशेष रूप से उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र पश्चिमी विक्षोभ कहे जाने वाले चक्रवाती विक्षोभ से प्रभावित होते हैं।
D.उपरोक्त सभी

*Qu12:-भारत के किन क्षेत्रों में वर्षा 200 सेंटीमीटर या उससे कम होती है?*
A. पश्चिमी घाट
B. कोरोमंडल तट✅
C. उत्तर-पूर्व के उप-हिमालयी क्षेत्र
D. मेघालय की पहाड़ियाँ

*Qu13:-कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार भारत में ‘शुष्क ग्रीष्म ऋतु वाला मानसून प्रकार’ की जलवायु कहाँ पाई जाती है?*
A.पश्चिमी तट में
B.तमिलनाडु के कोरोमंडल तट में✅
C.राजस्थान के पश्चिमी भाग में
D.अरुणाचल प्रदेश में

*Qu14:-निम्नलिखित कथनों में सत्य पर विचार कीजियेः*
A. मानसूनी जलवायु की क्षेत्रीय विभिन्नता नाना प्रकार की फसलों को उगाने में सहायक है।
B. मानसून प्रस्फोट देश के व्यापक क्षेत्रों में मृदा अपरदन की समस्या उत्पन्न कर देता है।
C. भारत की जलवायु की विभिन्नता के कारण यहाँ के भोजन, वस्त्र और आवास में विविधता उजागर होती है।
D.सभी सही है।✅

*Qu15:-कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार भारत की जलवायु प्रदेशों के संबंध में कौन-सा  युग्म सही सुमेलित नहीं है?*
A. उष्ण कटिबंधीय सवाना प्रकार - कोरोमंडल तट✅
B. अर्द्ध शुष्क स्टेपी जलवायु- पश्चिमी राजस्थान
C. ध्रुवीय प्रकार - हिमाचल प्रदेश
D.सभी सही सुमेलित है।
*Kanchan*

*Que. 16 = J&K में कोनसा स्थान है जहाँ रात का तापमान -45डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता हैं ?*
【a】कश्मीर
【b】द्रास ✅
【c】 तुरा
【d】सभी

*Que.17  = अल नीनो का शाब्दिक अर्थ क्या है ?*
【a】धारा
【b】समुद्र
【c】 बालक ईशा✅
【d】कोई नहीं

*Que.18  = पेरू में कोनसा महीना गर्मी का होता है ?*
【a】मार्च
【b】दिसम्बर✅
【c】 मई
【d】अगस्त

*Que.19  = दक्षिण भारत में ग्रीष्म ऋतु होती हैं?*
【a】कठोर
【b】मजबूत
【c】 सभी
【d】मृदु✅

*Que.20  = असम में ग्रीष्म ऋतु में किन तुफानो को बारदोली छिड़ा कहा जाता है?*
【a】काल बेशाखी✅
【b】आम्र वर्षा
【c】 काल
【d】कोई नही

*Que21=चाय ,चावल ,पटसन के लिए कोनसी पवने अच्छी है ?*
【a】फूलो वाली
【b】काल बैशाखी✅
【c】 आनर वर्षा
【d】सभी

*Kapil ji*

*Q.22 काल बैसाखी प्रोग्राम वैशाख के महीने में किन राज्यों में चलती है*
A.गुजरात, पंजाब
B. राजस्थान, उत्तर प्रदेश
C. असम,पश्चिम बंगाल✅
D.  सभी

*Q23. उत्तरी मैदान में पंजाब से बिहार तक चलने वाली शुष्क गर्म व पीड़ादायक पवने हैं।*
A. काल बैसाखी
B. लू✅
C. आम्र वर्षा
D. फूलों वाली वर्षा

*Q.24 बारदौली छीड़ा किन पवनो को कहा जाता हैं*
A. काल वैशाखी✅
B. लू
C.आम्र वर्षा
D. फूलो वाली वर्षा

*Q.25 भूमध्य रेखा को पार करके इन की दिशा दक्षिण-पश्चिम हो जाती है इसी कारण इन्हें दक्षिण पश्चिमी मानसून कहा जाता है यह संबंधित है ।*
A. उत्तरी गोलार्ध की व्यापारिक पवने
B.  दक्षिणी पूर्वी व्यापारिक पवने✅
C. उत्तर पश्चिमी व्यापारिक पवनें
D. 2 व 3

*Q.26 भूखंड पर मानसून कितनी शाखाओं में पहुंचता है*
A. 3
B. 4
C. 5
D. 2✅

*Q.27 अरब सागर की मानसून पवनो से पश्चिमी घाट के पूर्व में इन पवनों से नाम मात्र की वर्षा होती है इसे कहते हैं*
A. वृष्टि छाया क्षेत्र ✅
B. मानसून श्रेणी
C. मानसूनी गर्त
D. सभी

*Q.28  किन महीनों को मानसून के निवर्तन की ऋतु कहा जाता है*
A. अगस्त-सितंबर
B. अक्टूबर-नवंबर ✅
C. नवंबर-दिसंबर
D. जुलाई-अगस्त

*Q29. उच्च तापमान और आर्द्रता की दशाओं से मौसम कष्टकारी हो जाता है इसे आमतौर पर कहते हैं*
A. कार्तिक मास की ऊष्मा✅
B. वैशाख मास की ऊष्मा
C. जेष्ठ मास की ऊष्मा
D. फाल्गुन मास की ऊष्मा

*Q30. भारत की  औसत वार्षिक वर्षा होती है*
A. 100 सेंटीमीटर
B. 125 सेंटीमीटर✅
C. 150 सेंटीमीटर
D. 200 सेंटीमीटर

*Q31. जलवायु के महत्वपूर्ण तत्व है*
A. तापमान -दाब
B. अब -तापमान
C. तापमान वर्षा
D. सभी ✅

*Q32. कोपेन के अनुसार जलवायु के प्रकार हैं*
A. 3
B. 5✅
C. 6
D. 4

*Q. 33एक अनुमान के अनुसार सन् 2100 में भूमंडलीय तापमान में कितने सेल्सियस की वृद्वि हो जाएगी ।*
A. 5
B. 3
C. 1
D. 2✅

*Q. 34निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए*
*1. उष्णकटिबंधीय जलवायु -जहां सारा साल औसत वार्षिक तापमान 18 सेल्सियस से अधिक रहता है*
*2. शुष्क जलवायु -जहां तापमान की तुलना में वर्षण कम होता है इसलिए शुष्क हैं, शुष्कता कम होने पर यह अर्ध शुष्क मरुस्थल कहलाता है ,शुष्कता अधिक है तो यह मरुस्थल (W) होता है।*
*3. गर्म जलवायु-  जहां सबसे ठंडे महीने का औसत तापमान 18 सेल्सियस और - 3 सेल्सियस के बीच रहता है ।*
*4. हिम-  जलवायु जहां सबसे अधिक गर्म महीने का तापमान 10 सेल्सियस से अधिक और सबसे ठंडे महीने का औसत तापमान  - 3  सेल्सियस से  कम रहता है ।*
*5. बर्फीली जलवायु-  जहां सबसे गर्म महीने का तापमान 10 सेल्सियस से कम रहता है।*
*कूट*
A. 1 2 3 4 5✅
B. 5 4 3 2 1
C. 1 2 3 5 4
D. 1 2 4 5 3

*Q35.भारत की कितने प्रतिशत जनता भरण पोषण के लिए खेती पर निर्भर करती है ।*
A. 80%
B. 75%
C. 69%
D. 64%✅