11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ January
*11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1325 – आज़टेक शासन श्रृंखला के अंतिम शासक ने मेक्सिको नगर की आधारशिला रखी।
1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।
1613 – मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी।
1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
1753 - स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।
1759 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई।
1779 – चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने।
1805 – अमेरिका के मिशिगन राज्य का गठन हुआ।
1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल अमेरिका में चिकित्सा डिग्री की हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।
1866 – इंग्लैंड में तूफान की चपेट में आकर ‘स्टीमर लंदन’ के डूबने से लगभग 220 लोगों की मौत हुई।
1879 – दक्षिण अफ्रीका के जुलु समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग की शुरुआत की।
1922 – डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।
1923 – प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि-पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।
1942 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया।
1943 - ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।
1945 - यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।
1955 - भारत में अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
1962 – पेरू के उत्तर पश्चिम हिस्से में बर्फीले तूफान और चट्टान खिसकने से लगभग 2,000 लोगों की मौत हुई।
1966 – रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए।
1970 - अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।
1972 – पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश बना और बंगलादेश में अबू सईद चौधरी पहले राष्ट्रपति व शेख मुजीब उर रहमान पहले प्रधानमंत्री बने।
1973 - बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
1988 – तत्कालील सोवियत संघ ने सोल ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा की।
1991 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर को इराक पर हमले की इजाजत दी।
1993 - सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।
1995 - कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।
1995 - सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।
1998 – अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था।
1998 - लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।
1999 - शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
2002 - पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी।
2002 - ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।
2004 - अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।
2005 - यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।
2005 - रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।
2006 - ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।
2008 - कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।
2008 - संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।
2009 - आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की।
2009 – 66वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।
2009 - अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।
2010 - भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
2010 - भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है। इनमें आतंकवाद निरोधी सहयोग को बढ़ाने के लिए तीन सुरक्षा समझौते शामिल हैं।
2010 - दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।
*11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1320 – जापान के सम्राट कोमयो का जन्म हुआ।
1842 – मशहूर अमरीकी विचारक व दार्शनिक विलियम जेम्ज़ का न्यूयॉर्क में जन्म हुआ।
1860 - श्रीधर पाठक - भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक।
1944 - शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1946 – भारतीय अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ।
1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ।
1973 – भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ। इनके नाम 164 टेस्ट में 13,288 और 344 वनडे में 10,889 रन दर्ज हैं।
*11 जनवरी को हुए निधन👉*
1889 – फ्रांस के रसायनशास्त्री मिशल यूजीन शेवरल का निधन हुआ। उन्होंने एक प्रकार की मोमबत्ती का अविष्कार किया जिसे चूने की मोमबत्ती कहा जाता है।
1962 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
1966 – जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ।
1990 -राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक।
2008 - सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी।
2018 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
*11 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 _श्री कैलाश सत्यार्थी जन्म दिवस ।_
🔅 _श्री राहुल द्रविड़ जन्म दिवस ।_
🔅 _श्री लालबहादुर शास्त्री स्मृति दिवस।_
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*