Wednesday, 11 October 2017

विशेषण (Visheshn)

विशेषण (Visheshn)
Wednesday, 11 October 2017

विशेषण (Visheshn)

Q. विशेषण किसे कहते हैं?
A. जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए ।

जैसे- कौआ काला होता है ।
इस वाक्य में काला विशेषण है क्योंकि इससे कौआ यानी संज्ञा के बारे में विशिष्ट (रंग) जानकारी मिलती है ।

विशेषण के कुछ और भी उदाहरणों से समझा जा सकता है-
जैसे: बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो इत्यादि ।

Q. विशेषण के भेद कितने है?
A. चार

Q. गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं ?
A. जिन शब्दों के माध्यम से संज्ञा के गुण या दोष का पता चलता है उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं ।
गुणवाचक विशेषण के निम्नलिखित रुप हैं-

(i) भाव- अच्छा, बुरा, कायर, वीर, डरपोक इत्यादि ।

(ii) समय- अगला, पिछला, दोपहर, संध्या, सवेरा इत्यादि ।

(iii) आकार- गोल, सुडौल, नुकीला, समान, पोला इत्यादि ।

(iv) रंग- लाल, हरा, पीला, सफेद, काला, चमकीला, फीका इत्यादि ।

(v) दशा- पतला, मोटा, सूखा, गाढ़ा, पिघला, भारी, गीला, गरीब, अमीर, रोगी, स्वस्थ, पालतू      इत्यादि ।

(vi) काल- अगला, पिछला, नया, पुराना इत्यादि ।

(vii) स्थान- भीतरी, बाहरी, पंजाबी, जापानी, पुराना, ताजा, आगामी आदि।

Q. परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं ?
A. जिससे संज्ञा की मात्रा का बोध होता है । उसे परिणाम वाचक विशेषण कहते हैं ।

Q. परिमाणवाचक विशेषण कितने  प्रकार के होते हैं?
A. दो

i). निश्चित परिमाणवाचक किसे कहते हैं ?
A. जिससे निश्चित मात्रा का पता चले । जैसे- एक लीटर पानी, एक किलो प्याज|

ii). अनिश्चित परिमाणवाचक किसे कहते हैं ?
A. जिन शब्दों से संज्ञा की अनिश्चित मात्रा का पता चले । जैसे- थोड़ा चावल, कुछ लोग, बहुत चिड़िया ।

Q. संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं ?
A. जिससे संख्या मालूम पड़े । जैसे- पांच किताबें, दो गाय, पांच गेंद, पांच सौ रुपए, कुछ रुपए इत्यादि ।

Q. संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद होते हैं?
A. तीन

i). निश्चित संख्या वाचक किसे कहते हैं ?
एक, दो, तीन इत्यादि ।

ii). अनिश्चित संख्यावाचक किसे कहते हैं?
थोड़ा सा खाना, चंद रुपए इत्यादि ।

Q. विभागबोधक किसे कहते हैं?
A. चार-चार लोग, दस-दस हाथी, प्रत्येक नागरिक इत्यादि ।

Q. केतवाचक या सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं?
A. जो सर्वनाम, संज्ञा के लिए विशेषण का काम करते हैं ।

Q. तुलनात्मक विशेषण किसे कहते हैं?
A. विशेषण शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलाते हैं । विशेषता बताई जाने वाली वस्तुओं के गुण-दोष कम-ज्यादा होते हैं । विशेषण के इसी उतार-चढ़ाव को तुलना कहा जाती है ।

Q. मूलावस्था किसे कहते हैं?
A. सुंदर, कुरूप, अच्छा, बुरा, बहादुर, कायर इत्यादि को मूलावस्था कहते हैं|

Q. उत्तरावस्था किसे कहते हैं?
A. इसमें दो की तुलना करके एक को बेहतर या निम्नतर दिखाया जाता है ।       
जैसे- रघु मधु से बहुत चालाक है ।

Q. संज्ञा से विशेषण किस प्रकार बनाते हैं?
A. प्रत्यय संज्ञा विशेषण 
क          अंश    -   आंशिक
धर्म    - धार्मिक
          अलंकार  -  आलंकारिक
          नीति    -       नैतिक
              अर्थ     -   आर्थिक
             दिन     -    दैनिक
          इतिहास  -  ऐतिहासिक
             देव       -    दैविक

इत   - अंक  -  अंकित
        कुसुम -   कुसुमित
         सुरभि  -   सुरभित
         ध्वनि   -     ध्वनित
          क्षुधा    - क्षुधित
       तरंग   -     तरंगित

Q. सर्वनाम से विशेषण  किस प्रकार बनाते हैं?
A. सर्वनाम विशेषण

1.वह वैसा  
2. यह ऐसा

Q. क्रिया से विशेषण किस प्रकार बनाते हैं?
A. क्रिया विशेषण

1. पत पतित
2. पूज पूजनीय