वचन (vchan)
01. हिंदी व्याकरण में वचन को किस रूप में परिभाषित किया गया है?
Ans. शब्द के जिस रुप से एक या अनेक का बोध होता है उसे वचन कहते हैं ।
02. हिन्दी में वचन कितने प्रकार के होते हैं?
1. एकवचन
2. बहुवचन
1. एकवचन किसे कहते हैं?
शब्द के जिस रूप से एक ही वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं ।
जैसे- बच्चा, कपड़ा, माता, लड़का, गाय, माला, पुस्तक, स्त्री, टोपी इत्यादि ।
2. बहुवचन किसे कहते हैं?
शब्द के जिस रूप से एक से अधिक का बोध हो उसे बहुवचन कहते हैं ।
जैसे- लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ इत्यादि ।
03. एकवचन के स्थान पर बहुवचन का प्रयोग
(I) आदर के लिए भी बहुवचन का प्रयोग होता है ।
जैसे- शिवाजी सच्चे वीर थे ।
(II) बड़प्पन दर्शाने के लिए कुछ लोग वह के स्थान पर वे और मैं के स्थान हम का प्रयोग करते हैं
जैसे- मालिक ने कर्मचारी से कहा, हम मीटिंग में जा रहे हैं ।
(III) केश, रोम, अश्रु, प्राण, दर्शन, लोग, दर्शक, समाचार, दाम, होश, भाग्य इत्यादि ऐसे शब्द हैं जिनका प्रयोग बहुधा बहुवचन में ही होता है ।
जैसे- होश उड़ गए ।
04. बहुवचन के स्थान पर एकवचन का प्रयोग कब किया जाता है?
(I) तू एकवचन है जिसका बहुवचन है तुम किन्तु सभ्य लोग आजकल लोक-व्यवहार में एकवचन के लिए तुम का ही प्रयोग करते हैं ।
जैसे- क्या तुमने खाना खा लिया ।
(II) वर्ग, वृंद, दल, गण, जाति आदि शब्द अनेकता को प्रकट करने वाले हैं, किन्तु इनका व्यवहार एकवचन के समान होता है।
जैसे- स्त्री जाति संघर्ष कर रही है ।
(III) जातिवाचक शब्दों का प्रयोग एकवचन में किया जा सकता है।
जैसे- महाराष्ट्र का आम स्वादिष्ट होता है