Friday, 9 June 2017

Current Affairs - 36

Current Affairs - 36
Friday, 9 June 2017

Current Affairs - 36

1. कौन-सा वेद अंशतः गद्य रूप में भी रचित है? 
A. ऋग्वेद 
B. सामवेद 
C. यजुर्वेद 
D. अथर्ववेद

उत्तर : यजुर्वेद 

2. आर्य भारत में संभवतः कहाँ से आये थे? 
A. यूरोप से 
B. अन्य क्षेत्रों से 
C. पूर्वी एशिया से 
D. मध्य एशिया से

उत्तर : मध्य एशिया से 

3. महात्मा गाँधी द्वारा 'असहयोग आन्दोलन' स्थगित कर देने का मुख्य कारण क्या था? 
A. ब्रिटिश अंग्रेज़ शासन की कठोर नीति। 
B. आन्दोलन का हिंसात्मक हो जाना। 
C. बहुत कम नेताओं द्वारा गाँधी जी को समर्थन दिया जाना। 
D. क्रांतिकारियों का बड़ी संख्या में पकड़ा जाना।

उत्तर : आन्दोलन का हिंसात्मक हो जाना। 

4. वैदिक काल में 'यव' किसे कहा जाता था? 
A. चावल को 
B. गेहूँ को 
C. जौ को 
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर : जौ को 

5. थानेश्वर में वर्धन वंश की स्थापना किसने की थी? 
A. राज्यवर्धन 
B. पुष्यभूतिवर्धन 
C. नरवर्धन 
D. आदित्यवर्धन

उत्तर : पुष्यभूतिवर्धन 

6. टीपू सुल्तान ने किस क्लब की सदस्यता प्राप्त कर श्रीरंगपट्टनम में स्वतंत्रता का वृक्ष रोपा था? 
A. फ़्रीडम फ़ाइटर्स क्लब 
B. लॉयन्स क्लब 
C. ईस्ट इण्डिया क्लब
D. जैकोबिन क्लब

उत्तर : जैकोबिन क्लब 

7. दादाभाई नौरोजी ने अंग्रेज़ों की किस नीति को 'अनिष्टों का अनिष्ट' कहा था? 
A. भारतीयों के प्रति शोषण की नीति। 
B. भारतीयों के प्रति अत्याचार की नीति। 
C. शैक्षणिक परिवेश में विकृति लाने की नीति। 
D. भारत से धन निष्कासन की नीति।

उत्तर : भारत से धन निष्कासन की नीति। 

8. अब तक सिंधु सभ्यता में कुल कितनी फ़सलों के उगाये जाने का संकेत मिल चुका है? 
A. नौ 
B. ग्यारह
C. पाँच 
D. तीन

उत्तर : नौ 

9. उत्तरोत्तर हड़प्पा संस्कृति के अवशेष कहाँ से मिलते हैं? 
A. रंगपुर 
B. कालीबंगा 
C. लोथल 
D. रोपड़

उत्तर : रंगपुर 

10. वैदिक साहित्य के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित ग्रंथों में से कौन बेमेल है? 
A. स्मृतियाँ 
B. वेद 
C. आरण्यक 
D. उपनिषद

उत्तर : स्मृतियाँ