Sunday, 30 April 2017

भारतीय राष्ट्र पशु (Bharatiya Rast Pasu)

भारतीय राष्ट्र पशु (Bharatiya Rast Pasu)
Sunday, 30 April 2017

भारतीय राष्ट्र पशु (Bharatiya Rast Pasu)

राष्ट्रीय पशु के रूप में भारत ने ( पैंथरा टाइग्रिस ), 'बाघ' को अपनाया है । यह अत्यंत भव्य एवं सुंदर प्राणी है ।

यह धारीदार चर्मवाला पीले रंग का पशु है । बाघ अपने दमखम, फुर्ती, आक्रामता और सुदृढ़ता के लिए जाना जाता है ।

भारत का नाम जिस भरत के नाम पर पड़ा, वह भरत भी बचपन में शेरों के साथ खेलता था । भारत के वनों में बाघ बहुतायत में है ।

यह अपनी अपार शक्ति के कारण सम्मान और प्रशंसा का पात्र रहा है । भारत का 'रॉयल बंगाल टाइगर' एशिया महाद्वीप में प्रसिद्ध है  । भारत में बाघों की घटती संख्या रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है।