Sunday, 30 April 2017

भारतीय राष्ट्र पक्षी (Bharatiya Rast Panchi)

भारतीय राष्ट्र पक्षी (Bharatiya Rast Panchi)
Sunday, 30 April 2017

भारतीय राष्ट्र पक्षी (Bharatiya Rast Panchi)

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है । इसे प्राणी विज्ञान में पावो क्रिस्टेट्स नाम से जाना जाता है । मोर अपने रंगों की छटा व समृद्धि के लिए पहचाना जाता है ।

इस रंग - बिरंगे पक्षी की गर्दन लम्बी एवं लोचदार, सिर पर सिक्केनुमा या मुकुटनुमा कलगी होती है । इसकी आँख के नीचे हल्का सफेद निशान होता है । इसकी कलगी अत्यन्त आकर्षक होती है और गर्दन के नीचे वाला भाग मिट्टी के रंग जैसा होता है ।

मोर अपने नृत्य के लिए प्रसिद्ध है । ऐसा भी माना जाता है कि जब मोर नृत्य करने लगे, तो वर्षा अवश्य होगी ।

मोर का बोलना भी समृद्धि का पूर्व घोष माना जाता है। भारतीय वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम, 1972 के तहत इसे पूर्ण सरंक्षण प्रदान किया गया है ।