Sunday, 30 April 2017

भारतीय राष्ट्र पंचांग या कलैण्डर (Bharatiya Rast Panchang YA Calendar)

भारतीय राष्ट्र पंचांग या कलैण्डर (Bharatiya Rast Panchang YA Calendar)
Sunday, 30 April 2017

भारतीय राष्ट्र पंचांग या कलैण्डर (Bharatiya Rast Panchang YA Calendar)

भारत के राष्ट्रीय पंचांग में शक संवत् को अपनाया गया है । यह 78 ईस्वी में आरम्भ हुआ था ।

इस सवंत् का प्रथम महीना चैत्र से आरम्भ होता है ।
इसका अंतिम महीना फाल्गुन होता है ।
शक संवत् में एक वर्ष 365 दिनों का होता है । इसका प्रथम महीना चैत्र, अंग्रेजी ( ग्रिगेरियन कलैण्डर ) के 22 मार्च की तारीख से आरम्भ होता है । लिप वर्ष में यह 21 मार्च को शुरू होता है । शक संवत् में ग्रिगेरियन की भांति बारह महीने होते है ।

चैत्र से आरम्भ होकर यह बैसाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ एवं फाल्गुन है । इसे भारत सरकार ने 22 मार्च, 1957 को अपनाया । इसके माध्यम से ही सरकारी कार्य संचालित होते है ।

इसे अपनाने के पीछे प्रमुख उद्देश्य रहे -
[1] राजपत्र में वर्णन,
[2] आकाशवाणी का प्रसारण,
[3] सरकार द्वारा जारी किए गए कलैण्डर,
[4] नागरिकों को सम्बोधित पत्र ।

शक संवत् के अनुसार ही देश व राज्य का वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म होता है और 1 अप्रेल से नया वित्त वर्ष आरम्भ होता है ।