भारतीय राष्ट्र पैसा (Bharatiya Rast Paisa)
₹ भारतीय रुपये का आधिकारिक प्रतीक ₹
अमरीका डॉलर, ब्रटिश पाउण्ड, जापानी येन और यूरोपीय संघ के यूरो के बाद रुपया पांचवी ऐसी मुद्रा बन गया है, जिसे उसके प्रतीक चिन्ह से पहचाना जाएगा ।
रुपए का यह [ ₹ ] नया प्रतीक देवनागरी लिपि के 'र' और रोमन लिपि के अक्षर 'आर' को मिलाकर बना है, जिसमें एक क्षैतिज रेखा भी बनी हुई है।
यह रेखा हमारे राष्ट्रीय ध्वज तथा बराबर के चिन्ह को प्रतिबिंबित करती हैं ।
भारत सरकार ने 15 जुलाई, 2010 को इस चिन्ह को स्वीकार कर लिया है ।
यह चिन्ह भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान ( आई आईटी ), मुंबई के पोस्ट ग्रेजुएट डिजाइनर डी. उदय कुमार ने बनाया है ।
इस चिन्ह को वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित एक खुली प्रतियोगिता में प्राप्त हजारों डिजाइनों में से चूना गया है इस प्रतियोगिता में भारतीय नागरिकों से रुपए के नए चिन्ह के लिए डिजाइन आमंत्रित किए गए थे।