Sunday, 30 April 2017

भारतीय राष्ट्र ध्वज (Bharatiya Rast Dhawaj)

भारतीय राष्ट्र ध्वज (Bharatiya Rast Dhawaj)
Sunday, 30 April 2017

भारतीय राष्ट्र ध्वज (Bharatiya Rast Dhawaj)

भारत का राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' है अर्थात इसमें तीन रंगों को प्रतीकात्मक तौर पर अपनाया गया है ।

यह तीन समान अनुपात वाली आड़ी पट्टियों से बना है , जो केसरिया, सफेद व हरे रंग की है ।
सबसे ऊपर केसरिया रंग है , जो शौर्य, बलिदान, जागृति तथा त्याग का प्रतीक है ।
बिच में सफेद रंग की पट्टी है, जो सत्य, सादगी एवं पवित्रता का प्रतीक है ।

सबसे नीचे गहरा हरा रंग समृद्धि का सूचक है ।
राष्ट्रीय ध्वज में सफेद पट्टी के मध्य चक्र है, जो गहरे नीले रंग में बना है ।
इस चक्र में 24 तीलियां है । चक्र का व्यास सफेद पट्टी के बराबर ही होता है ।
यह चक्र सत्य की प्रगति के मार्ग का प्रतीक है । इसे सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ की आकृति से लिया गया है ।

ध्वज के तिरंगे स्वरूप को संविधान सभा ने 22 जुलाई , 1947 को अपनाया । इसे 14 अगस्त, 1947 को संविधान सभा के अर्द्ध रात्रिकालीन अधिवेशन में राष्ट्र को समर्पित किया गया ।

यह ध्वज अपने तीनों रंगों व चक्र के माध्यम से राष्ट्रवासियों को ईमानदारी से सत्य का मार्ग अपनाकर राष्ट्र को समृद्ध बनाने की प्रेरणा देता है ।

राष्ट्रध्वज की लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है । संविधान में इसके सम्मान की रक्षा की भी व्यवस्था है । यह प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है । अतः इसका प्रयोग व प्रदर्शन दोनों ही नियमानुसार होने चाहिए ।
आम नागरिकों में ध्वज के प्रति श्रद्धा भाव को देखते हुए राष्ट्रीय ध्वज संहिता - 2002 में संशोधन किया गया है । इसके साथ ही अब राष्ट्रीय ध्वज को घर की छतों, सभी राजकीय भवनों में आम दिनों व समारोहों में हर खास व आम नागरिक फहरा सकेंगे ।