Saturday, 25 March 2017

Current Affairs - 28

Current Affairs - 28
Saturday, 25 March 2017

Current Affairs - 28

Q1. यदि x का मान y के मान से 25% कम हो तो y का मान x के मान से अधिक है -
A- 33⅓%✔
B- 11⅓%
C- 11%
D- 9⅓%

Q2. A की आय B की आय से 20% अधिक है । यदि B की आय A की आय से x% कम हो तो का मान है-
A-25%
B- 16⅔%✔
C- 33⅔%
D- 20%

Q3. यदि Aकी आय B से 40% कम है तो B की आय A की आय से कितने % अधिक है -
A- 60
B- 40
C- 66⅔✔
D- 33⅓

Q4. खाना पकाने के तेल की कीमत में 25% की वृद्धि की गई । कोई परिवार खाने के तेल की खपत में कितने % की कमी करें कि उसका इस मद में कोई व्यय न बढ़े ?
A- 18
B- 16
C- 25
D- 20✔

Q5. किसी व्यक्ति के वेतन में पहले 20% की वृद्धि की गई और फिर उसमें 20% की कमी की गई । उसके वेतन में परिवर्तन हैं-
A- कोई परिवर्तन नहीं
B- 4% वृद्धि
C- 8% वृद्धि
D- 4% कमी✔

Q6. y का x% + x का y%=
A- 3 का xy%
B- xy का 2%✔
C- x का y%
D- y का x%

Q7. A की आमदनी का 35%, B की आमदनी के 25% के बराबर है । दोनों की आमदनियों का अनुपात होगा ?
A- 7:5
B- 5:7✔
C- 4:3
D- 4:7

Q8. किसी व्यक्ति की मासिक आय 13500 रुपये थी तथा उसका व्यय 9000 रुपये था। अगले वर्ष उसकी आय 14% बढ़ गई तथा व्यय 7% बढ़ गया । उसकी बचत में प्रतिशत वृद्धि थी ?
A- 7
B- 21
C- 28✔
D- 35

Q9. यदि संख्या x अन्य संख्या y से 10% कम है तथा y संख्या 125  से 10% अधिक है , तो x बराबर है ?
A- 150.55
B- 133.75
C- 140.55
D- 123.75✔

Q10. एक स्कूल में 500 विद्यार्थी गणित तथा 400 विद्यार्थी अर्थशास्त्र का अध्धयन करते हैं । यदि 300 विद्यार्थी इन दोनों विषयों का अध्धयन करते हों , तब इन दोनों विषयों के लिए नामांकित विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है ?
A- 600✔
B- 500
C- 900
D- 1200

Q11. 75ग्रा. चीनी के एक घोल में 30% चीनी है । तदनुसार उस घोल में कितनी चीनी और मिलाई जानी चाहिए कि घोल में चीनी का प्रतिशत 70% हो जाएं?
A- 125 ग्रा.
B- 100 ग्रा.✔
C- 120ग्रा.
D- 130 ग्रा.

Q12. 25 लीटर नमक का एक घोल में नमक की मात्रा 6% है । तदनुसार उस घोल में कितना पानी और मिला दिया जाए कि नमक की मात्रा 5% हो जाएं?
A- 4 लीटर
B- 5 लीटर✔
C- 6 लीटर
D- 7 लीटर

Q13. एक आदमी ने अपनी पूंजी का ⅓ भाग 7% पर , ¼ भाग 8% पर और शेष 10% पर निवेश किया। यदि उसकी वार्षिक आय 561  रुपए है , तो पूंजी है ?
A- 5400 रुपए
B- 6000 रुपए
C- 6600 रुपए✔
D- 7200 रुपए

Q14. चीनी की कीमत 10% कम हो जाने पर एक उपभोक्ता 270 रुपए में 5 किग्रा. चीनी ज्यादा खरीद सकता है । तदनुसार चीनी की मूल कीमत और कम हुई चीनी का अन्तर प्रति किग्रा. कितना है?
A- 62 पैसे
B- 60 पैसे✔
C- 58  पैसे
D- 65 पैसे